नई दिल्ली, मार्च 18 -- न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर खुशदिल शाह के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। खुशदिल शाह पर आईसीसी ने तगड़ा जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने पाया है कि खुशदिल शाह ने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2 का उल्लंघन किया है और इस वजह से खुशदिल शाह पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार 16 मार्च को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मैच के दौरान घटी। खुशदिल शाह को प्लेयर्स एंड प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाई गई आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ये उल्लंघन खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.