सिमडेगा, जनवरी 31 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायत भवन सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक करना। शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों,उद्देश्यों एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि समाज के कमजोर,वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार सदैव तत्पर है और आमजन इसके माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ...