मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने बुधवार को विकास भवन स्थित बापू सभागार में जिला स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की बैठक में निराश्रित गोवंश गोवंश को भूसा, हरा चारा, दाना, आइसोलेशन प्रबंधन, केटल शेड में पर्दे एवं हाईलोजन हीटिंग लाईट इंतजाम की चर्चा की। कुन्दरकी, डींगरपुर, भदगवा, अक्का पाण्डे भोजपुर में केयर टेकरों के मानदेय नहीं मिलने के संबंध में खण्ड विकास अधिकारियों से बात की। पाकबाड़ा क्षेत्र में सड़कों पर निराश्रित गोवंश के विचरण रोकने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनील दत्त, नोडल अधिकारी डॉ.राजकुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशरफ अली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...