मुरादाबाद, मार्च 19 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित उमरी के जंगल में मिले युवक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी के साथ-साथ टेक्निकल फोटोग्राफी भी कराई गई। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई चली। रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई। शव एक से डेढ़ सप्ताह पुराना है। वहीं दूसरी ओर पुलिस शव की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा ले रही है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव के जंगल में मंगलवार को युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर इंस्पेक्टर पाकड़ा विनोद कुमार ने मौका मुआयना किया था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए थे। इंस्पेक्टर पाकबड़ा ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जिलों से गायब हुए लोगों के बारे में जानकारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.