दुमका, फरवरी 8 -- मसलिया, प्रतिनिधि। सरकार जहां पानी संचयन के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं मसलिया मुख्यालय अवस्थित पानी टंकी की मोटर हाउस से टंकी में पानी चढ़ने वाला लोहे के मोटा पाइप लीकेज हो जाने से मोटर हाउस के पास पानी इक्कट्ठा होहर तालाब नुमा बन चुका है। जिस कारण पानी टंकी को भरने में काफी समय लग जाता है। वहीं मोटर बंद होने के साथ-साथ पुनः जमा हुआ गंदा पानी पाइप के अंदर चला जाता है। जिससे लोगों के घरों में यही दूषित पानी पहुंचता है। लोग भी दूषित पानी पीने को मजबूर है। जिससे महामारी फैलने की संभावना बनी हुई है। वहीं रोजाना हजारों लीटर पानी भी बर्बाद होते देखा जा रहा है। इधर कुछ पानी बीआरसी एवं कस्तूरबा विद्यालय होते हुए खेत मे पहुंच रहा है। जिससे विद्यालय के बच्चे सहित लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार प्...