कौशाम्बी, जनवरी 3 -- म्योहर, संवाददाता। विकास खंड कौशाम्बी के म्योहर गांव में सड़क किनारे से गुजरी पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हो गया है। इसके चलते सड़क पर पानी भरा रहता है और गिट्टियां उखड़ रही हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो लीकेज के चलते सड़की तक पटरी ही गायब हो चुकी है। जिम्मेदार हैं कि उन्हें न तो लीकेज ठीक कराने की फुरसत है और न पटरी मरम्मत कराने की। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...