पलामू, जनवरी 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के 35 वार्डो में आधे से अधिक वार्ड में पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। वहीं जिन वार्ड के निवासियों के घर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी आपूर्ति होती है, उन्हे भी स्वच्छ पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण इंदौर जैसे हादसे का खतरा बना हुआ है। मेदिनीनगर के कोर सिटी के अलावा उपनगरीय क्षेत्र में भी जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से परेशानी बनी हुई है। मेदिनीनगर सिटी के रेड़मा मोहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या दूर नहीं हो सकी। जिला स्कूल चौक, हमीदगंज के चेयरमैन रोड की मोड़, विनय मोड़ के पास भी जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण गंदा पानी पाइप में प्रवेश कर जाता है। इससे घरों तक गंदा पानी पहुंच जाता है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में जला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.