फतेहपुर, जनवरी 12 -- हसवा। कस्बे में होने वाली पानी की सप्लाई के दौरान लीकेज पाइप लाइन के कारण पीने योग्य पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा वहीं पानी दूषित होने के कारण बीमारियों की भी आशंकाएं बन रही हैं। कस्बे में जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालकर पानी की सप्लाई शुरू की जा चुकी है। लेकिन समय से पानी नहीं आता जब आता है तो लीकेज पाइप लाइन के कारण सड़कें लबालब हो जाती है। नतीजतन घरों में प्रेशर से पानी न पहुंचने के साथ ही लीकेज होने के कारण दूषित पानी पहुंच रहा है। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन को दुरुस्त करवाए जाने के लिए प्रधान सहित ब्लाक स्तर पर भी की जा चुकी है। इसके बावजूद पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा रहा जिससे समस्याएं कम नहीं हो र...