बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। नगर पालिका अन्तर्गत पिकौरा बक्स मोहल्ले में स्थित डॉ. प्रर्मिला की नर्सिंग होम के बगल गली में दो दिनों से पाइप लिकेज से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि इसकी सूचना संबंधित को दिया गया है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पाइप लाइन में लिकेज की समस्या को दूर नहीं किया गया है। जिसकी वजह से मोहल्ले में कीचड़ की समस्या बना हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...