रायबरेली, फरवरी 19 -- परशदेपुर संवाददाता। नगर पंचायत परशदेपुर में जल जीवन मिशन में पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वार्ड नंबर 2 के मोहल्ला महावीरन में सड़क को बीचों-बीच तोड़कर पाइप डाली गई, लेकिन समय पर मरम्मत न होने से पूरी सड़क पर जलभराव के चलते कीचड़ हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से चारों ओर कीचड़ और दलदल फैल गया है। राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। वहीं, ट्रैक्टर और अन्य वाहन दलदल में फंस जा रहे हैं। जिससे आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। स्थानीय निवासी धीरज उपाध्याय, राजा सरोज, मनीष, राजू सहित अन्य लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे यह समस्या उत्पन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.