रुद्रपुर, जून 23 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के वार्ड संख्या 17 और नौगवांठग्गू गांव में जल संस्थान के पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क से आम जनता को परेशानी हो रही है। भाजपाइयों ने अधिशासी अभियंता से मिलकर सड़कों के मरम्मत की मांग की है। भाजपा जिलामंत्री भुवन जोशी ने सोमवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीएन चौधरी से मुलाकात कर नौगवांठग्गू व वार्ड 17 में विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने को खोदी जा रही सड़कों से वर्षाकाल में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। कहा कि विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व में खोदी गई सड़कों की मरम्मत को लेकर व लीकेज की समस्या से भी अवगत कराया। वहीं कंजाबाग मंडल अध्यक्ष महेश राणा ने बरसात में बुजुर्ग और बच्चों को कीचड़ युक्त सड़कों से होकर निकलने में हो रही समस्या पर आक्रोश जताया। यहां कंजाबाग मंडल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.