आगरा, फरवरी 24 -- डीएम प्रणय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुसार सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबन्धक व अधिशासी अभियन्ताओं को अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिये निर्देश। डीएम ने कहा कि यदि धनराशि की आवश्यकता है तो आवश्यकता के अनुसार धनराशि के लिए प्रशासकीय विभाग के मुख्यालय से उचित माध्यम से पत्राचार कर धनराशि आवंटन कराने के प्रयास करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश नहीं की जायेगी। डीएम द्वारा बिन्दुवार समीक्षा में लोक निर्माण विभाग.प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि जिन पांच कार्यों की लक्षित तिथि व्यतीत हो चुकी, उनकी लक्षित तिथि संशोधित कराते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक इसी ...