एटा, फरवरी 10 -- 24 घंटें जलापूर्ति डालने के लिए डाली जा रही पाइप लाइन परेशानी बन रही है। खोदी गई लाइन को बंद नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। घरों के बाहर गड्ढा होने के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। पाइप डालने के बाद इसे बंद करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। इससे अधिकांश लोग परेशान है। इन दिनों पाइन लाइन डालने के लिए शांति नगर और अरुणा नगर में खोदाई की जा रही है। एक दर्जन से अधिक गलियों में खोदाई की जा रही है। मशीन से सड़क तोड़ने के बाद लेबर से खोदाई कराई जा रही है। इसमें पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डालने के बाद उसे छोड़ दिया जा रहा है। ऊपर से कुछ गिट्टी तो डाल दी जा रही है, लेकिन खुला सा छोड़ दिया गया है। गलियों खुला छोड़ने के बाद कोई देखने के लिए नहीं पहुंच रहा है। इससे अनहोनी की आशंका बनी हुई...