आगरा, नवम्बर 19 -- ज्योति नगर वेलफेयर सोसायटी ने मोहल्ला ज्योति नगर शहीद नगर में पेयजल के लिए पाइप लाइन डलवाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पूर्व सचिव कमरुल हसन ने बताया कि मोहल्ला ज्योति नगर वार्ड संख्या 97 में आता है। इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। अनेकों बार प्रार्थनापत्र प्रेषित किए जाने के बाद भी पानी की पाइप लाइन अब तक नहीं बिछाई गई है। यहां रह रहे लोगों को पानी की अत्यन्त किल्लत है। लोगों को पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। विभागों में अनेकों बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...