फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- शमसाबाद। काजीटोला मोहल्ले में नाला निर्माण को लेकर सोमवार को जेसीबी से खुदाईका काम किया गया। इसके चलते एक पुलिया तोड़ी गई। इसके कारण पानी की पाइप लाइन टूट गई और तीन मोहल्लों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया। नगर के काजीटोला, सैदवाड़ा, कोटला मोहल्ले में पूरे दिन पानी की आपूर्ति बंद रही। इस कारण इन क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए परेशानहोना पड़ा। हैडपंप पर भी लाइन देखने को मिली। मंगलवार की सुबह जल निगम उके जेई अमित जायसवाल मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति को देखा। पाइप लाइन जहां से टूटी थी उसे जोड़ने के लिए टीम लगा दी गयी है। जिस स्थान पर पानी भर गया था उसे निकलवाने का काम शुरू करा दिया गया है जिससे कि निर्माण के काम में देरी न हो सके। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पानी न मिलने से बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। निर्माण क...