कानपुर, जनवरी 9 -- शिवली। क्षेत्र के मदारपुर गाजीउद्दीन गांव में हर घर जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, यहां जलापूर्ति के लिए ठेकेदार द्वारा भूमिगत पाइप लाइन न बिछा कर नालियों के ऊपर से पाइप लाइन बिछा कर सप्लाई दी गई है। इससे वाहन आदि निकलने पर पाइप लाइन टूट कर क्षतिग्रस्त हो जाती है और घरों में गंदा पानी पहुंचता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...