फतेहपुर, फरवरी 12 -- विजयीपुर। जलजीवन मिशन के तहत चल रहे हर घर नल-हर घर जल योजना से लोगो को शुद्ध पानी के साथ राहत तो नहीं मिल पा रही, बल्कि लोगो की परेशानियां खासी बढ़ चुकी हैं। योजना के तहत कहीं पाइपों को बीच मार्ग पर ही छोड़ दिया गया है तो कहीं गहरे गड्ढो को खोदकर छोड़ दिया गया है। नतीजतन गड्ढो में गिरकर राहगीर चुटहिल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के सिलमी गढ़वा का प्रकाश में आया जहां एक साइकिल सवार किसान गड्ढे में गिरकर चुटहिल हो गया। सिलमी गढवा गांव में महीनो पहले जलजीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। जिसकी न तो अब तक पुराई कराई जा सकी न ही यहां पर कोई भी संकेतांक आदि लगवाए जा सके जिससे हादसे हो रहे हैं। गुरुवार को गांव के किसान ननकू गौतम खेत से सिंचाई करके वापस आ रहा था तभी व दस फीट गहरे सपाट गड्ढे में ...