बाराबंकी, मार्च 24 -- जैदपुर। हरख ब्लाक की ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना के अर्न्तगत पाइप लाइन बिछाने की कार्य में मानकों का खुलेआम उलंघ्घन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत चंदौली में एक साल पहले इंटरलाकिंग खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद बिना सड़क की मरम्मत किए ही काम बन्द कर ठेकेदार गायब हो गया। पानी की आपूर्ति भी अभी शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए निधार्रित मानक के अनुसार सड़क की खोदाई नहीं की गई है। जिसके चलते कई जगहों पर पाइप सड़क के उपर ही दिखाई दे रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.