वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में पेयजल पाइप लाइनों में हो रहे लीकेज का पता लगाने के लिए अब रोबोट तकनीक का उपयोग किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस यह रोबोट न केवल लीकेज की पहचान करेगा, बल्कि पाइप लाइन की सेहत की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर नगर निगम इसी सप्ताह इस तकनीक का परीक्षण शुरू करेगा। आईआईटी मद्रास के विद्यार्थियों के स्टार्टअप की ओर से विकसित एंडोबोट नामक रोबोट से यह कार्य किया जाएगा। सबसे पहले इस रोबोट को संकरी गलियों में बिछी पेयजल पाइप लाइनों में उतारा जाएगा। एंडोबोट तीन से छह इंच व्यास की पाइप लाइनों के भीतर जाकर जांच करने में सक्षम है। जांच के दौरान पाइप लाइन के भीतर का पूरा दृश्य बाहर मौजूद विशेषज्ञों के लैपटॉप की स्क्रीन पर दिखाई देगा। एंडोबोट से प्राप्त आंकड़ों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.