रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कांटाटोली चौक और उसके आसपास की सड़कें बुधवार को दिनभर जाम में तब्दील रही। आलम यह था कि कोकर से कांटाटोली चौक, डंगरा टोली से कांटाटोली, बहु बाजार से कांटाटोली और नामकुम से कांटाटोली आने वाली सड़कों पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटों लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ा। हालांकि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी वाहन चालकों को जाम से निजात दिलाने के लिए दिनभर मशक्कत करते नजर आए। बताया जा रहा है कि कांटाटोली चौक में स्थित पानी का पाइप लाइन में लिकेज हो रहा है। इसकी शिकायत लगातार स्थानीय लोग विभाग से कर रहे थे। विभाग के निर्देश के बाद फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी बुधवार को कांटाटोली चौक पर 15 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा गड्ढा खोदी है और पाइप लाइन का मरम्मत का काम शुरू की है। मरम्मति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.