पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र की जलापूर्ति योजना का खराब हुए पाइप की मरमती कार्य रविवार चौथे दिन पूरा कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार से पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति सेवा बंद है। जिसे आज मरमती का कार्य पूरा कर चालू कर दिया गया है। चार दिन तक जलापूर्ति सेवा बाधित रहने से कई गली मोहल्ले के लोग पानी के लिए परेशान थे। विभाग द्वारा तीन दिनों तक जलापूर्ति सेवा बंद रहने की जानकारी शहरवासी को दिया था। तीन दिनों तक लोग जैसे तैसे पानी की व्यवस्था कर अपने दिनचर्या को निपटाया। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक शहरी जलापूर्ति सेवा बाधित रही। क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त कर पानी चालू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.