बलिया, जनवरी 10 -- बलिया। शहर के पुलिस कार्यालय के पास पानी सप्लाई का पाइप फट जाने से कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गयी है। इससे आसपास जल जमाव हो गया है। इसके चलते पुलिस आफिस और कोतवाली के बीच की सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया। कलक्ट्रेट गेट के बंद कर दिये जाने से लोगों को लम्बी दूरी तय कर आनाजाना पड़ रहा है। सीवर पाइप लाइन डालने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क की खुदाई की गयी है। इसके चलते नपा का पेयजल आपूर्ति का पाइप फट गया। इससे पानी ट्रेजरी, पुलिस क्लब और पुलिस कार्यालय तक पहुंच गया। नपा के जलकल विभाग ने पाइप मरम्मत की बजाय सप्लाई को ही बंद कर दिया। इसके चलते कई कालोनियों और मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गया। रास्ते पर गड्ढा खोदे जाने और कीचड़ होने से बाइक, पैदल लोग किसी प्रकार गुजर रहे है, लेकिन चार पहिया वाहनों को वापस लौटना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.