गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रायपुर में सोमवार शाम पानी निकासी के लिए पाइप डालने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, रामनवल चौरसिया के घर के पास पानी बहाव के लिए पाइप डाला जा रहा था। करीब चार बजे गांव के तीन लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान रामनवल की पत्नी माधुरी देवी, गर्भवती बेटी सोनम चौरसिया (23), बेटियां खुश्बू चौरसिया (21) और बेटा नीलेश चौरसिया (25) को पीटकर घायल कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि गर्भवती सोनम के पेट में चोट लगने की आशंका से उसकी तत्काल चिकित्सकीय जांच कराई गई। घटना के बाद माधुरी देवी ने तीन आरोपितों के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरी...