बलिया, मार्च 22 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी के 22 पाइपों के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इनमें चार सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं। जल जीवन मिशन के तहत रिगवन पोखरा के पास गिराए गए पाइपों को ट्राली पर लादकर बदमाश मनियर-सिकंदरपुर मार्ग पर असना की तरफ ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 22 पाइपों के साथ पांच लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग पाइप को लेकर देवरिया जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र के खखरा निवासी श्रवण उर्फ सरवन गोंड तथा सिद्धार्थनगर के ही उस्का थाना क्षेत्र के तेनुहवा निवासी वासुदेव राजपूत, रामकेस लोधी व नीरज लोधी के अलावा बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी मानवेंद्र पाठक के रूप में हुई। सभी को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.