चंदौली, फरवरी 19 -- सकलडीहा। जल जीवन मिशन की लापरवाही से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ब्लॉक रोड पर जल निगम ने कनेक्शन भी कर दिया है मगर पेयजल नही मिल पा रहा है। कारण कि एक माह से सकलडीहा रजवाहा के समीप पाइप लॉक कर देने दर्जनों उपभोक्ता पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्राम प्रधान विजय चौहान और गुलाब मौर्या ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय ईटवा गांव में आता है। आरोप है कि कई जगह पेयजल की पाइप छोटी लगाई गई है। जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.