गाजीपुर, फरवरी 19 -- जमानियां। नगर क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोदीपुर, पांडेय टोली में स्व. सरल पांडेय के मकान के सामने सड़क पर पाइप फटने से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। स्थानीय निवासी मुन्ना पांडेय, शंभू पांडेय, मन्नू शाह और इजहार अंसारी ने बताया कि नाले के पास से गुजर रही पाइपलाइन में रिसाव के कारण समस्या गंभीर हो गई है। लोगों से अपील की गई है कि मरम्मत होने तक पानी को 10-15 मिनट उबालकर ही प्रयोग करें और फिटकरी से साफ करें। इस संबंध में नगर पालिका परिषद जमानियां के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि लीकेज ठीक कराने के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.