गाजीपुर, जनवरी 9 -- जमानियां (गाजीपुर)। पालिका के हरपुर वार्ड नंबर 16 में लीकेज होने से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही थी। लोगों की शिकायत के बाद लीकेज पानी पाइप लाइन की मरम्मत शुक्रवार को की गई। जिससे हरपुर वार्ड नंबर 16 के निवासियों ने राहत महसूस किया। पालिका सदस्य शिव बचन यादव ने बताया कि लीकेज पानी पाइप लाइन विगत दिनों से चल रहा था। जिसकी शिकायत नगर पालिका परिषद में किया गया। जिसके बाद मरम्मत का कार्य तेजगति से किया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद मुख्य जल आपूर्ति पाइपलाइनों में लीकेज की मरम्मत के लिए जिम्मेदार है। पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकता के तौर पर पाइपलाइन लीकेज को सूचना मिलने पर सही किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...