मिर्जापुर, फरवरी 20 -- जमालपुर। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बिछाई गई पाइप लाइनों में लीकेज होने से कई गांवों की गलियों में पानी फैल रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेमरा, मदरां, जमालपुर, भदावल, बहुआर मनउर व गौरी समेत दर्जनों गांवों में पाइप फटने से पानी गलियों में बह रहा है। भीगी गलियों में फिसलन बढ़ गई है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे व बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभिषेक कुमार, धीरज कुमार व बबलू सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लीकेज दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...