गुड़गांव, जनवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र से निकल रही पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-23 और सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 तक विकसित क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। शनिवार को पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को तो टैंकर मंगवाने पड़े। रविवार सुबह पेयजल सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है। चंदू बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र से बसई जल शोधन संयंत्र परिसर होते हुए निकल रही पाइपलाइन से ओल्ड गुरुग्राम में विकसित करीब 150 रिहायशी कॉलोनी, गांव और सेक्टरों में पानी की सप्लाई हो रही है। इस पाइपलाइन से सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 तक विकसित करीब 50 रिहायशी सोसाइटी और कॉलोनियों तक पानी पहुंच रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद पानी की पाइपलाइन बसई जल शोधन संय...