बदायूं, फरवरी 9 -- उझानी। नगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन दुकानदारों सहित राहगीरों को मुसीबत बन गई है। कछला रोड पर पाइपलाइन डालने को खोदे गए फुटपाथ एक सप्ताह बाद भी सही नहीं हो सके हैं। जिससे व्यापारियों दुकानदारों के साथ राहगीरों को दिक्कत हो रही है। दुकानदारों ने पाइपलाइन बिछाने के बाद भी नालियों को सही नहीं करने को लेकर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की है। व्यापारी नेता पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय ने बताया कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी का दंश दुकानदारों के साथ जनता को झेलना पड़ रहा है। पाइप लाइन नाली खुदाई से निकला मलवा सड़क के फुटपाथ पर फैला हुआ है जिससे आवा गवन भी प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.