सहारनपुर, जनवरी 31 -- दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड विद्यालय में शनिवार को कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य और उत्साह से भरपूर फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे विद्यालय का माहौल जोश, उमंग और भावनाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशिका संतोष गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए नृत्य, गीत और नाटक की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में और अधिक उत्साह भर दिया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक कर आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर हर्षिता कपूर को मिस पाइनवुड, वेदान्त पुंडीर को मिस्टर पाइनवुड, एशला अनंत को मिस सेंसशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.