चाईबासा, फरवरी 3 -- गुवा। रविवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के पांड्राशाली गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही कंपनी की ओर से सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरआर मिश्रा ने मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, खांसी और जुकाम से बचाव के उपाय बताए। शिविर में डॉक्टर राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार तथा कंपनी के पदाधिकारी टुन्नू पांडे, सीएसआर अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव का सहयोग मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...