प्रयागराज, फरवरी 19 -- पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला स्थित भवानी भीख इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राओं और टीचर डीजे कंपटीशन से परेशान हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश कुमार शुक्ल का आरोप है कि कॉलेज पांडेश्वर नाथ धाम स्थित बैजू बाबा मंदिर से सटा हुआ है। निशान में आने वाले डीजे यहीं खड़ा करके एक-एक घंटा कंपटीशन करते हैं। तेज आवाज और कंपन से परीक्षार्थी परेशान हैं। लगता है कि बिल्डिंग गिर जाएगी। रोकने पर सैकड़ों की तादाद में निशान में शामिल लोग विवाद करने लगते हैं। ऐसा अश्लील गाना बजाते हैं कि सुनकर शर्म आती है। स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन ने मंदिर के गेट पर डीजे न बजाने का बोर्ड लगा दिया, मगर उसका कोई असर नहीं। अक्सर कॉलेज के सामने कंपटीशन को लेकर मारपीट होती रहती है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.