दुमका, जनवरी 6 -- पांडेश्वरनाथ मंदिर के विकास के लिए प्रबंधन समिति ट्रस्ट की बैठक आयोजित जरमुंडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरमासा पंचायत में अवस्थित प्रसिद्ध पांडेश्वर नाथ मंदिर के समग्र विकास को लेकर बाबा पांडेश्वर नाथ प्रबंधन समिति (ट्रस्ट) की एक बैठक अध्यक्ष मुरली मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में ऐतिहासिक और प्राचीन पांडेश्वर नाथ मंदिर के समग्र विकास को लेकर विचार विमर्श किया गया। पांडेश्वर नाथ मंदिर के प्रबंधन और व्यस्था को लेकर चर्चा की गई। ट्रस्ट द्वारा पांडेश्वर नाथ मंदिर और इसके इर्दगिर्द श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं पर भी गहन चर्चा की गई। विभिन्न समस्याओं को लेकर सदस्यों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव लिया गया। निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में चोरी हुए भेपर, बंद पड़े लाईट्स की मरम्मति, बाबा मंदिर परिसर एवं परिसर ...