मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर के खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक प्रीमियम सीजन 2 का फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पांडेय एलेवन मोहजमा ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। राजा एलेवन पारू की टीम निर्धारित 16 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पांडेय एलेवन मोहजमा ने 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच मोहजमा के खिलाड़ी अंकित राजा को दिया गया, जबकि मैन ऑफ सीरीज पारू टीम के अंकित कुमार को मिला। विजेता टीम को पारू लिट्ल फ्लावर स्कूल के निदेशक रणजीत कुमार पाल और सामाजिक कार्यकर्ता अजीत बाबू ने कप और रेंजर साइकिल दिया। वहीं, उपविजेता टीम को कप और बल्ला और बॉल दिया गया। इस मौके पर धर्मवीर साहू, आकाश साहू, आकाश शर्मा, महफूज आलम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.