पलामू, दिसम्बर 15 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ निवासी एस कुमार मेहता का 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार मेहता की सड़क दुर्घटना में रविवार की देर शाम में मौत हो गई है। विश्रामपुर तरफ से अपने घर बुढ़ीखाड़ जा रहा था। इसी बीच बनवारी मोड़ व कुटमु मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर पांडू तरफ से जा रही पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले उसकी मौत हो गई। पांडू थाना की पुलिस के अनुसार पिकअप वैन को जब्त कर थाना में पार्क कर दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि पिकअप वैन के चालक ने साइड में गाड़ी खड़ा कर गंभीर युवक को देखने आया और माथे में लगे गंभीर चोट को देखते हुए उन्होंने घायल के सिर में मफलर बांधा। इसके बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों से रो-रो कर घायल गौत...