औरंगाबाद, फरवरी 6 -- नवीनगर प्रखंड के खजूरी पांडू पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 पांडू गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना के तहत संचालित हर घर नल-जल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक नल से एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार करीब सात वर्ष पूर्व जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन इससे अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है और पिछले दो वर्षों से योजना पूरी तरह बंद पड़ी है। गांव में बिछाई गई पाइपलाइन कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पानी सड़कों पर बह जाता है। लल्लू सिंह, नीरज सिंह, मृत्युंजय सिंह, इंग्लिश सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और योजना होते हुए भी उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.