पलामू, फरवरी 18 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के फुलिया गांव निवासी राकेश चंद्रवंशी की 27 वर्षीया पत्नी प्रीति देवी की संदिग्ध मौत हो गयी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भेज दिया है। थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह कोई जहर खा लिया था जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तब परिजनों ने उसे ग़ढ़वा सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सदर अस्पताल मेदिनीनगर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...