वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के अंतर्गत चल रहे दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य का जायजा लिया और इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से इस काम में हरसंभव मदद का भी भरोसा दिलाया। विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कहा कि परिसर में तीसरी बार मुख्यमंत्री का आगमन हर्ष और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने मुख्य भवन के सामने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विस्तार भवन में चल रहे पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य की प्रगति जानी। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक सरस्वती भवन पुस्तकालय के अनुरक्षण कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.