मेरठ, मार्च 23 -- आवारा कुत्तों ने शहरभर में आतंक मचा रखा है। आए दिन 40 से अधिक लोगों को कुत्ते काट कर घायल कर रहे हैं। पांडव नगर में भी आवारा कुत्तों का आतंक है। आने जाने वाले लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। पांडव नगर के लोगों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय पार्षद से शिकायत करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। स्थानीय निवासी हिना शर्मा ने नगर निगम में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक के चलते सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा हरपाल सिंह का कहना है कि शहर में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। शिकायत का संज्ञान लेकर वहां टीम भेज कर आवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.