बरेली, जनवरी 2 -- रामनगर/बरसेर। नववर्ष पर गुरुवार को पांडवकालीन किले के अवशेष और भीम गदा देखने काफी संख्या में युवा पहुंचे। यहां युवकों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। रामनगर ब्लॉक में ऐतिहासिक किला, लीलौर झील, थीम पार्कआदि स्थल विकसित हो रहे हैं। इस बार नए साल पर रामनगर किले में भीमगदा और लीलौर झील पर सैलानियों की खूब भीड़ जुटी। गुरुवार को किले में स्थित भीमगदा को देखने के लिए आसपास के गांवों, राजपुर कला और आंवला से भी बड़ी संख्या में युवक बाइकों और कारों से पहुंचे थे। वहां नए साल पर फोटोग्राफी की और जश्न मनाया। यहां कुछ युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहां मौजूद किसी युवक ने मारपीट का वीडियो ब...