लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता घाघरा नदी पर बना संजय सेतु अब पांटून पुल बनने के बाद ही मरम्मत के लिए बंद होगा। गोंडा के पांच विधायकों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुल बंद करने से पहले पांटून पुल की व्यवस्था करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक को आदेश दे दिए हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि लोनिवि के प्रमुख सचिव ने उन्हें पांटून पुल बनाने के बाद ही गांधी सेतु बंद करने के आदेश दिए हैं। पांटून पुल लोक निर्माण विभाग बनाएगा और इसक खर्च एनएचएआई वहन करेगा। पांटून पुल बनाने की लागत विभाग से इस्टीमेट आने के बाद ही पता चलेगी। मरम्मत के लिए पुल दो महीने बंद करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक ...