पीलीभीत, नवम्बर 16 -- तय वक्त की देरी से ही सही पर देर आए दुरुस्त आए वाली बात सामने आ रही है। शारदा नदी के पार के लोगों को राहत देने के प्रयास शसुय हो गए है। शारदा नदी पर पांटून पुल बनाने के लिए सामान आना शुरु हो गया है। गर्डर के साथ ही अन्य सामान भी आने लगा है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक काम को पूरा करा दिया जाएगा। तय समय इस बार भी टेंडर के चलते पांटून पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते लोगों को नाव के सहारे ही आवाजाही हो रही है। ऐसे में खतरा भी रहता है। गत दिवस पांटून के लिए टेंडर किया गया था। लोनिवि के जिम्मेदारों ने ठेकेदार को जल्द काम पूरा कराने के लिए कहा था। इसके बाद अब पुल के लिए शनिवार से सामान आना शुरु हो गया है। पीपा भी ठीक किए जा रहे हैं। संभावना है कि इस माह के अंत तक पुल तैयार हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.