औरैया, फरवरी 16 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके को इटावा जनपद से जोड़ने वाला असेवा-भरेह पांटून पुल समय पर तैयार न होने से महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अधूरे पुल से आवागमन रोकने के लिए पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया, जिसके चलते श्रद्धालुओं को करीब 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर जलाभिषेक करने जाना पड़ा। आम तौर पर यह पांटून पुल अगस्त माह में तैयार कर दिया जाता है और बरसात से पहले तक संचालित रहता है, जिससे बीहड़ पट्टी के लोग कम दूरी तय कर इटावा के भरेह स्थित शिव मंदिर पहुंच जाते हैं। लेकिन इस बार निर्धारित समय बीतने के कई माह बाद भी पुल पूरा नहीं हो सका। सेंगनपुर निवासी देवेंद्र त्रिपाठी, कोके दुबे, कैथौली निवासी देवकांत दुबे और धनऊपुर निवासी जीतू सेंगर समेत ग्रामीणों ने बताया कि भरेह शिव मंदिर से क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.