किशनगंज, फरवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता पश्चिम बंगाल के पंजीपाड़ा स्थित रेलवे गेट के पास शनिवार को एक 40 वर्षीय महिला ट्रेन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गई। ठोकर से महिला के पांव का निचला हिस्सा कट गया। रेल गुमटी के पास मौजूद रेल कर्मी की नजर घायल महिला पर पड़ी। रेल थाना की पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। आसपास के लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल महिला का इलाज जारी था। घटना के समय रेल गेट बंद था। तभी उक्त महिला अचानक ट्रेन से टकरा गई। कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ी। कुछ लोग महिला को बचाने आगे बढ़े भी। तब तक महिला ट्रेन से टकरा गई। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। जिसमें यह भी चर्चा हो रही थी की कही महिला आत्महत्या तो नहीं करना चाहती थी। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.