फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार ने जनपद को तीन दर्जन एंबुलेंस आवंटित की है। पांच एंबुलेंस शनिवार को जनपद में आई। नगर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखा एंबुलेंस को रवाना किया। जनपद की 38 एंबुलेंस कंडम हो चुकी हैं। जिसके चलते व्यवस्था में दिक्कतें आ रही थी। प्रदेश सरकार ने कंडम एंबुलेंस के स्थान पर 38 एंबुलेंस आवंटित की हैं। इसी के तहत शनिवार को 5 एंबुलेंस प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई हैं। मेडिकल कालेज जिला अस्पताल के सौ सैया अस्पताल से नगर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर पांच एंबुलेंस को रवाना किया। महिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएमओ डा. राम बदन राम, सीएमएस डा. नवीन जैन, प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार हर किशोर शाक्य, हिमांशु पाल, यशपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.