वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर रविवार दोपहर में राजघाट गेज पर चेतावनी बिंदु से 12 सेमी नीचे स्थिर हो गया। दोपहर दो बजे से इसमें एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से कमी होने लगी। रात दस बजे गेज पर बहाव 70.08 मीटर पर था। यहां चेतावनी बिंदु 70.26 और खतरा निशान 71.262 मीटर पर है। हालांकि सहायक नदियों में गंगा का पलट प्रवाह होने से तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह में मुश्किल हो रही है। ढाब इलाके में सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई हैं। बाढ़ के कारण वरुणा और गोमती किनारे बसी करीब पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई। आठ शहरी मोहल्लों के 400 से अधिक परिवारों ने राहत शिविरों, रिश्तेदारों और किराए के मकान में शरण लिया है। सलारपुर में 80, दनियालपुर क्षेत्र के 54, सरैय...