गाजीपुर, फरवरी 4 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर स्थित तहसीलदार कार्यालय में एसआईआर के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद उसका जवाब दे रहे हैं। तहसील के अधिकारी और कर्मचारी जवाब में लगाए गए प्रपत्रों को जमा कर नाम जोड़ रहे हैं। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि अब तक लगभग 5000 नोटिस का जवाब लोगों ने जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित होने से बचाने के लिए की जा रही है। जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं और उन्हें नोटिस मिली है वो अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.