मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- बंदरा, एक संवाददाता। रामपुरदयाल पंचायत स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे देदौल घाट के समीप ढाब में बुधवार को पीयर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 60 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं, अर्धनिर्मित करीब 5000 लीटर देसी शराब और इसके बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया। पीयर थानेदार रजनीकांत ने बताया कि सूचना के आधार पर दारोगा अभिनंदन कुमार और पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की गई, जहां से सकरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर देदौल निवासी प्रदीप सहनी के पुत्र राजेश सहनी को करीब 60 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, करीब 5000 लीटर अर्धनिर्मित शराब और उपकरणों को नष्ट किया गया। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...