एटा, मार्च 6 -- 28 वर्ष पहले अल्प संख्यक वित्तीय एवं विकास निगम की ओर से लिए गए लोन का पैसा नहीं चुकाया गया। विभाग ने ऐसे बकाए दारों के लिए नोटिस जारी किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया कि विभाग की ओर से वर्ष 1996 से 2008 तक कारोबार करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया था। इसमें अधिकांश लोगों ने यह पैसा नहीं चुकाया है। इसमें पांच हजार रुपये से लेकर 49 लाख रुपये तक रुपया दिया गया। पांच हजार रुपया भी वापस नहीं किया गया। ऐसे में एटा और कासगंज में 234 बकाएदार है। विभाग की ओर से भेजे गए नोटिसों को लेने से इंकार कर दिया जाता है। कह देते है इस नाम और पते का कोई भी व्यक्ति यहां पर नहीं रहता है। विभाग अब इनकी तलाश कर रहा है। इससे दिया गया पैसा विभाग को मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.